उद्देश्य:
१. कला, विज्ञानं एवं तकनीकी की गुणवत्ता परक स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा प्रदान करता है|
२. नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था निर्माण हेतु नैतिक शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करना|
३. सभी छत्रों के निमित्त विभिन्न व्यावसायिक शिक्षा के कार्यक्रमों को उपलब्ध कराना एवं उनको सुचारू रूप से संचालित करना|
४. विभिन्न गतिविधियों से छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय जगत की सामाजिक, रहनीतिक तथा आर्थिक परिस्थितियों के प्रति जागरूक एवं अवगत करते रहना|
५. छात्रों को सर्वागणीय विकास के कार्यक्रमों को तत्परता से एवं सतत रूप से सक्रिय करना|
६. शिक्षा के कार्यक्रमों को सदैव विकसित करते रहने का प्रयास विभिन्न माध्यमों से करते रहना|
भवन:
१. प्रशाशनिक खण्ड: इसके अंतर्गत प्राचार्य कक्ष, स्वागत कक्ष, कार्यालय, अध्यापक कक्ष, स्टाफ रूम, लड़कियों का विशिष्ट कक्ष आदि स्थित है|
२. संकाय: महाविद्यालय की अध्ययन एवं अध्यापन गतिविधियाँ कला संकाय, विज्ञानं संकाय, वाणिज्य संकाय तथा तकनीकी संकाय द्वारा संचालित की जा रही है| प्रत्येक संकाय पथ्यक्रम के अनुसार वांछित हवादार शिक्षण कक्ष एवं आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से एवं साज सज्जा से उक्त प्रयोगशालाओं से सम्पृत्त है|
३. संयुक्त सुविधाएँ: इसके अंतर्गत ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, वाचनालय एवं कैंटीन उपलब्द्ध है| महाविद्यालय में क्रीड़ा स्थल विभिन्न खेल की गतिविधियों की सुविधाएँ से परिपूर्ण है|
प्रवेश प्रक्रिया:
१. स्नातक कला (बी.ए.) प्रथम वर्ष के लिए प्रवेशार्थी को इंटरमीडिएट अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
२. स्नातक विज्ञान (बी. एस. सी.) गणित एवं कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के लिए प्रवेशार्थी को इंटरमीडिएट विज्ञान (गणित) अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
३. स्नातक विज्ञान (बी. एस. सी.) जीव विज्ञान प्रथम वर्ष के लिए प्रवेशार्थी को इंटरमीडिएट विज्ञान (जीव विज्ञान) अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
४. स्नातक कंप्यूटर एप्लीकेशन (बी. एस. सी.) के लिए प्रवेशार्थी को इंटरमीडिएट विज्ञान (गणित) अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
५. स्नातक वाणिज्य (बी.काम.) के प्रथम वर्ष के लिए प्रवेशरथी को इंटरमीडिएट अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
६. प्रवेश इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से होगा|
७. आवेदन परिपूर्ण से भरे हुए आवेदन पत्र पर सभी वांछित अंक पत्रों, प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियाँ के साथ महाविद्यालय कार्यालय में जमा करें प्रवेश के समय प्रवेशार्थी को स्वयं आना होगा|
८. विभिन्न विषयों में निर्धारित सीट समाप्त होने के पश्चात प्रवेश नहीं होगा|
९. किसी परीक्षा में अनिचित साधन का प्रयोग करने वाले आवदकों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा|
१०. प्रवेश आवेदन पत्र के साथ निम्मनलिखित प्रपत्र संलगन होगा|
(a) हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों की सत्यापित तीन प्रतिलिपि|
(b) स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) की मूल प्रति|
(c) अनुसूचित जाती / जानजाति / पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी तहसीलदार / जिला - धिकरित द्वारा प्रदत जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति|
(d) राज्य के बहार के अभ्यार्थी प्रवजन (माइग्रेशन) प्रमाण पत्र की मूल प्रति|
(e) आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर फोटो अवश्य चस्पा करें |
११. बी.ए./ बी.एस.सी./बी.काम. भाग दो और भाग तीन में उन्ही विषयों पर प्रवेश नियमानुसार मिल सकता है|
१२. बी.ए./ बी.एस.सी./बी.काम. भाग एक व भाग दो की परिसक्षा उत्तीर्ण की है|
विशेष : बी.ए., बी.एस.सी. तथा बी.काम.पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन अनिवार्य रूप में लेना भी अनिवार्य है| इसमें उत्तीर्ण न होने पर बी.ए./ बी.एस.सी./बी.काम. फाइनल की परीक्षा का परिणाम घोषित न होगा|
विषय परिवर्तन:
सामान्यतः आवंटित विषयों में परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा| विशेष परिस्थितियों में प्रथम वर्ष में परिवर्तन पर विचार किया जा सकता है| इसके लिए प्रवेश के 15 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा| इस सम्बन्ध में समिति का निर्णय अंतिम होगा|
बी.ए. भाग दो में वाही विषय लेना अनिवार्य है जो बी.ए. भाग १ में लिए गए हैं|
छात्रावास:
अगले सत्र से छत्रावास की सुविधा को उपलब्ध करने का निष्ठां से प्रयास किया जा रहा है|
सेमिनार, कक्षायें एवं प्रतियोगितायें:
विद्यार्थियों के अध्ययन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सेमिनार एवं अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था है| इनमें उपस्थिति, प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है| हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी भाषाओँ में अनेक विद्यार्थी पारितोषक एवं प्रशस्त पत्र से सम्मानित किये जायेंगे|
उपस्थिति:
प्रत्येक विषय के व्याख्यान में उपस्थिति होना अनिवार्य है| प्रति विषय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होने पर ही विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी|
खेल - कूद:
महाविद्यालय में खेलकूद का विस्तृत मैदान उपलब्ध है| यहाँ पर फुटबॉल, वालीबाल, हॉकी, कबड्डी, शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन, हैंडबॉल इद्यादि खेलों की व्यवस्था है| प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक खेल-कूद समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जायेगा|
पुस्तकालय:
१. महाविद्यालय में सुव्यवस्थित , सुसज्जित व समृद्ध पुस्तकालय और वाचनालय है जिसमे सभी विषयों की सन्दर्भ एवं पथ्य पुस्तकें उपलब्ध हैं| प्रत्येक विद्यार्थी कॉशन मनी शुल्क रु. २००/- जमा कर पुस्तकालय कार्ड बनवाने के बाद ही पुस्तक निर्गत करवा सकता है|
२. कार्ड बनाने हेतु प्रवेश शुल्क की रसीद एवं परिचय-पत्र अनिवार्य है|
३. विद्यार्थियों को एक पुस्तक अधिकतम 7 दिन की अवधी के लिए दी जाति है|
४. पहली निर्गत पुस्तक लौटनें पर ही दूसरी पुस्तक प्राप्त होगी|
५. विलम्ब से पुस्तक जमा करने पर रु. 1.00 प्रतिदिन की दर से अर्थदण्ड देय होगा|
६. पुस्तकालय कार्ड खो जाने की स्थिति में 50/- रुपये शुल्क जमा करके कार्ड प्राप्त हो सकेगा|
७. प्रायः: अधिक विलम्ब से पुस्तक लानें वाले, पुस्तकों के फटने व गन्दी कर वापस लाने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में पुस्तक नहीं दी जायेगी|
.